
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल को चीन की वीडियो शेयरिंग एप कंपनी बाइटडांस को खरीदने की मंजूरी दे दी है।
इस मामले को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वालमार्ट भी इस समझौते में हिस्सा लेगा। वह टेक्सॉस प्रांत में नई कंपनी के निर्माण को देखेगा। अमेरिका टिकटॉक का संचालन करेगा। उन्होंने कहा यह भी कहा कि इस समझौते में एक शिक्षा कार्यक्रम के लिए पांच अरब डालर का दान शामिल होगा।
बतादें कि बीते शुक्रवार को बाइटडांस ने कोलंबिया की जिला अदालत में ट्रंप प्रशासन के टिकटॉक को अमेरिका में अवरूद्ध करने को चुनौती देते हुए एक अभियोग दर्ज कराया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved