img-fluid

MP की सभी संपत्तियों पर तिरंगा फहराने का आदेश, आजादी के जश्न में शामिल हुआ वक्फ बोर्ड

August 13, 2025

भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड (Madhya Pradesh Wakf Board) के अध्यक्ष ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए गए हैं. इस आदेश के तहत, राज्य में स्थित वक्फ बोर्ड की सभी 15,000 से ज़्यादा संपत्तियों पर तिरंगा फहराया जाएगा. इसके साथ ही बोर्ड के सभी कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के प्रति सम्मान व्यक्त करना और देशवासियों को स्वतंत्रता की वर्षगांठ की शुभकामनाएं देना है.

दरअसल, मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों पर ध्वजारोहण किया जाएगा और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही, वक्फ बोर्ड के सभी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया.सीएम ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और आम जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की. सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक बन गया है. पूरे देश में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है. मैंने भी आज अपने आवास पर तिरंगा फहराया है. आइए, हम सब हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और शान से तिरंगा फहराएं.

वहीं दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के कंदरिया महादेव पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में आज देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला. स्कूली बच्चों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर भव्य तिरंगे की आकृति बनाई, जिसके माध्यम से उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश दिया.

Share:

  • भारत दौरे पर आएंगे चीनी विदेश मंत्री, सीमा मुद्दे पर NSA डोभाल के साथ करेंगे वार्ता

    Wed Aug 13 , 2025
    नई दिल्ली। चीन के विदेश मंत्री वांग यी (China’s Foreign Minister Wang Yi) सोमवार को भारत आ रहे हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र के तहत वार्ता करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वांग यी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved