
डेस्क। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अपने ऐप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यूज़र्स से वसूले जाने वाले प्लेटफॉर्म शुल्क में ₹2.40 प्रति ऑर्डर की बढ़ोतरी कर दी है। अब प्री-जीएसटी आधार पर जोमैटो का प्लेटफॉर्म शुल्क ₹12.50 से बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने आखिरी बार सितंबर 2025 में इस शुल्क में बढ़ोतरी की थी। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, वहीं, जोमैटो की प्रतिद्वंदी कंपनी स्विगी भी टैक्स सहित ₹14.99 प्रति ऑर्डर का प्लेटफॉर्म शुल्क वसूल रही है, जो पहले ₹12.50 था। आमतौर पर देखा गया है कि ये दोनों कंपनियां इस तरह के शुल्क में बदलाव के मामले में एक-दूसरे को फॉलो करती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved