
मुंबई। शेयर बाजार (Share Market) में आज निवेशकों के लिए मातमभरा रहा। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) में भारी गिरावट आई। देखते ही देखते निवेशकों का 3.5 लाख करोड़ रुपया स्वाहा हो गया। कल भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 600 और चंद मिनटों में 800 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। वहीं निफ्टी में भी लगभग 250 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल सेंसेक्स 63,335 और निफ्टी 18,897 के बीच काम कर रहा था। बाजार में पिछले 5 दिन से उथल-पुथल मची हुई है। लगातार गिरावट के साथ ही इन 5 दिनों में निवेशकों को 14.60 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बाजार गिरने का कारण नकारात्मकता, वैश्विक बाजार में मची उथल-पुथल, तेलों की बढ़ती कीमत और मध्य-पूर्व में तनाव प्रमुख हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved