img-fluid

2 मुस्लिम नेताओं के झगड़े का ओवैसी ने उठाया फायदा, AIMIM ने BMC चुनावों में जीतीं 4 सीटें

January 16, 2026

डेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra) की मुंबई महानगरपालिका यानी कि BMC चुनावों (Election) में इस बार सियासी समीकरणों ने चौंकाने वाला रुख लिया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के कद्दावर नेता नवाब मलिक के बीच चले लंबे राजनीतिक टकराव का सीधा फायदा AIMIM को मिला है। इस खींचतान के बीच AIMIM ने मुंबई में कुल 4 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे स्थानीय राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।


  • कहां-कहां जीते AIMIM के प्रत्याशी?

    1. AIMIM को सबसे अहम जीत वार्ड नंबर 136 से मिली, जहां जमीर कुरैशी ने जीत हासिल की। यह इलाका मानखुर्द-शिवाजी नगर के पास स्थित है और इसके आसपास प्रभाग 137 और 134 भी आते हैं। जमीर कुरैशी को कुल 14,921 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 9,923 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत को AIMIM की मजबूत संगठनात्मक पकड़ के रूप में देखा जा रहा है।
    2. वार्ड नंबर 137 में AIMIM के समीर रमजान पटेल विजयी रहे। अंतिम चरण में उन्हें कुल 9,436 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने 4,568 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यह इलाका भी मानखुर्द–शिवाजी नगर के आसपास का है, जहां मतदाताओं के बंटवारे का असर साफ दिखाई दिया।
    3. तीसरी जीत वार्ड नंबर 145 से आई, जहां AIMIM की उम्मीदवार खैरनुसा अकबर हुसैन ने अच्छी बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। यह क्षेत्र चीता कैंप, चेंबूर की तरफ स्थित है।
    4. AIMIM को चौथी जीत वार्ड नंबर 134 में मिली। इस सीट से AIMIM की मेहजबीन अतीक अहमद ने अपनी पार्टी का परचम लहरा दिया।

    Share:

  • BMC चुनाव में महायुति की बड़ी जीत पर CM फडणवीस का पहला रिएक्शन, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष को किया फोन

    Fri Jan 16 , 2026
    मुंबई। बीएमसी चुनाव (BMC Elections) में बीजेपी (BJP) और महायुति की बड़ी जीत से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) बेहद खुश नजर आ रहे हैं। BMC चुनाव में महायुति की जीत से गदगद सीएम फडणवीस ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम (BJP President Amit Satam) को फोन किया। वीडियो कॉल पर बात करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved