
मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार में पी-नोट्स के जरिए जुलाई 2020 माह में 63000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार की नियामक संस्था, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शेयर, बांड, हाइब्रिड सिक्योरिटीज और डेरिवेटिव्स समेत भारतीय पूंजी बाजार में पी-नोट्स निवेश जून के अंत में 62,138 करोड़ रुपये था, जो जुलाई के अंत में बढ़कर 63,288 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले मई और अप्रैल के अंत में ये निवेश क्रमश: 60,027 करोड़ रुपये और 57,100 करोड़ रुपये था।
उल्लेखनीय है कि लगातार चौथा महीना है जब पी-नोट्स के जरिये निवेश बढ़ा है। मार्च के अंत में पी-नोट्स निवेश 15 साल के निचले स्तर 48,006 करोड़ रुपये पर आ गया था। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved