
डेस्क: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की इंटरनेशनल लेवल पर भारी बेइज्जती हो गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि जर्मनी के म्यूनिख में एक इवेंट के दौरान सिक्योरिटी ऑफिसर ने असीम मुनीर को उनके आइडेंटिटी कार्ड के लिए रोक लिया. इस दौरान उनका आईडी कार्ड भी चैक किया गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे दिख रहा है कि कॉन्फ्रेंस में एंट्री से पहले एक सिक्योरिटी अधिकारी ने उनसे अपना आईडी कार्ड ठीक से दिखाने के लिए कहा है. अधिकारी ने उनके नेम और बैच की तरफ इशारा करते हुए कहा, क्या आप इसे घुमा सकते हैं? यानी अपना पहचान पत्र सामने की तरफ करें.
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर अपनी टीम के साथ म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे. एंट्री गेट पर सामान्य सुरक्षा जांच के दौरान यह घटना देखने को मिली है. अब इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि कई लोग इसे सामान्य सुरक्षा जांच बता रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved