img-fluid

अफगानिस्तान के ट्राई सीरीज से हटने के बाद पाकिस्तान का बड़ा कदम, किया तीसरी टीम के नाम का ऐलान

October 19, 2025

नई दिल्‍ली । पाकिस्तान(Pakistan) के एयरस्ट्राइक(airstrike) में 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटरों(Afghan cricketers) के दुखद निधन के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड(Afghanistan Cricket Board) ने नवंबर में होने वाली ट्राई सीरीज से हटने का फैसला किया था। यह ट्राई सीरीज पाकिस्तान में खेली जानी है, जिसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका की टीम शामिल है। अफगानिस्तान के हटने के बाद पाकिस्तान ने एक दिन के अंदर ही तीसरी नई टीम को ट्राई सीरीज में शामिल कर लिया है और उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है। जिम्बाब्वे 17 से 29 नवंबर तक पाकिस्तान में खेले जाने वाले तीन देशों के टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की जगह लेगा। पीसीबी ने शनिवार को यह जानकारी दी।


  • अफगानिस्तान ने इससे पहले पाकिस्तान के कथित हवाई हमले में अपने तीन क्रिकेटरों की मौत का हवाला देते हुए दिन में घोषणा की थी कि वह इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा।

    रावलपिंडी में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में श्रीलंका तीसरी टीम है।

    जिम्बाब्वे की भागीदारी की घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने केवल इतना कहा कि ‘अफ़ग़ानिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है।’

    पीसीबी ने कहा, ‘‘जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में आयोजित होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, जिसमें श्रीलंका भी शामिल है।’’

    यह ट्राई सीरीज 17 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें मेजबान पाकिस्तान का सामना रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से होगा। दूसरा मैच भी 19 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।

    रावलपिंडी में दो मैचों के बाद, मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां 29 नवंबर को होने वाले फाइनल सहित बाकी पांच मैच होंगे।

    पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे ट्राई सीरीज शेड्यूल

    17 नवंबर – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

    19 नवंबर – श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

    22 नवंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    23 नवंबर – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    25 नवंबर – श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    27 नवंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    29 नवंबर – फाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

    Share:

  • रूप चौदस : आज है छोटी दिवाली, जानें रूप चौदस का पूजन मुहूर्त और पौराणिक महत्व

    Sun Oct 19 , 2025
    नई दिल्ली. आज पूरे देश में छोटी दिवाली (Choti Diwali) मनाई जाएगी. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस (Roop Chaudas) और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह दिन बहुत ही खास माना जाता है. इसी दिन यम देवता (Lord Yama) की भी पूजा की जाती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved