
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) ने आज फिर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक हुआ। इसे नाकाम कर दिया गया। भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन को जवाबी हमला देने के लिए तैयार हो गया है।
पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब
LoC पर पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया गया. पाकिस्तान के कई ड्रोन को मार गिराया गया. पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में आर्मी और बीएसएफ के ठिकानों पर हमले की कोशिश की लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की तरफ से आए फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया.
यूपी में हाई अलर्ट
तनाव के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है. सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की गईं. बरेली में पुलिस फोर्स ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया. महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी खास रूट्स पर फ्लैग मार्च किया.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved