img-fluid

पाकिस्तान ने रक्षा समझौते के तहत 13,000 सैनिक और 18 लड़ाकू विमान भेजे सऊदी, संयुक्त सुरक्षा पर जोर

April 12, 2026

लाहौर। पाकिस्तान (Pakistan) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करते हुए पाकिस्तान ने अपना एक बड़ा सैन्य दल सऊदी अरब भेजा है। इस दल में करीब 13,000 सैनिकों के साथ 10 से 18 लड़ाकू विमान शामिल हैं। यह तैनाती दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष हुए संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते (Defense Agreements) के तहत की गई है।

सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह सैन्य दल पूर्वी क्षेत्र में स्थित किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर तैनात किया गया है। इसमें पाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू और सहयोगी विमान शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, संचालन क्षमता बढ़ाना और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा को मजबूती देना है।


  • पाकिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने भी इस तैनाती की पुष्टि की है। समझौते के तहत यह स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।

    अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ मोहम्मद मेहदी के अनुसार, पाकिस्तान ने यह सैन्य तैनाती पिछले महीने ही कर दी थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। उन्होंने बताया कि पहले से ही करीब 10,000 पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में मौजूद हैं।

    एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, हाल ही में खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमलों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब को मिसाइल रोधी प्रणाली भी उपलब्ध कराई है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

    Share:

  • यूरोप में यहूदी समुदाय पर हमले, अमेरिकी ठिकानों को भी बनाया निशाना, ईरान कनेक्शन का शक

    Sun Apr 12 , 2026
    वॉशिंगटन । वॉशिंगटन (Washington) में सामने आए इनपुट के अनुसार यूरोप (Europe) के कई देशों में यहूदी समुदायों (Jewish communities) और अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर हुए हमलों की जिम्मेदारी एक अज्ञात और रहस्यमयी समूह ने ली है। माना जा रहा है कि यह समूह ईरान (Iran) समर्थित हो सकता है, हालांकि विशेषज्ञ इसे एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved