img-fluid

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट, यूनियन काउंसिल अध्यक्ष सहित 7 लोगों की मौत

August 08, 2023

इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) में एक बार फिर बॉम्ब ब्लास्ट (bomb blast) हो गया। यहां एक सुरंग में विस्फोट (tunnel explosion) हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत (seven people died) हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना में बलूच लिबरेशन फ्रंट (Baloch Liberation Front) का हाथ है। हादसा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में हुआ है।


यह है पूरा मामला
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। डिप्टी कमिश्नर अमजद सोमरो का कहना है कि बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।

यह हैं मृतक
– इश्तियाक याकूब
– मोहम्मद याकूब
– इब्राहिम
– वाजिद
– फिदा हुसैन
– सरफराज
– हैदर

पुलिस के अनुसार, मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे। चार मृतकों की पहचान उनके रिश्तेदार द्वारा की गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अधिकारियों को आशंका है कि बलूच लिबरेशन फ्रंट सात मौतों का जिम्मेदार हो सकता है।

Share:

  • तेलंगाना : BRS के लिए विधानसभा चुनाव जीतना आसान नहीं, कांग्रेस के साथ भाजपा भी कड़ी चुनौती

    Tue Aug 8 , 2023
    हैदराबाद (Hyderabad) । तेलंगाना (Telangana) में इस बार विधानसभा चुनाव (assembly elections) में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार है। सत्तारूढ़ बीआरएस (BRS) के लिए कांग्रेस (Congress) के साथ भाजपा भी कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। बीते लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने यहां पर काफी काम किया है और कुछ अहम सफलताओं के साथ वोट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved