img-fluid

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बौखलाया PAK, पाकिस्तानी खुद उड़ा रहे मुनीर और शहबाज का मजाक

February 04, 2026

नई दिल्‍ली । भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच व्यापार समझौते (Trade agreements) पर सहमति बनने के बाद जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस डील से भारत को बंपर फायदा होने जा रहा है, जहां अमेरिका अब भारत से आयातित उत्पादों (Imported products) पर 50 फीसदी की जगह 18 फीसदी टैरिफ (Tariff) ही लगाएगा। खास बात यह है कि इस समझौते के लिए भारत ने किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया है। इसे लेकर अब पाकिस्तान में जबरदस्त बवाल हो रहा है। पाकिस्तानी खुद अपने सैन्य चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का मजाक उड़ा रहे हैं।


  • पाकिस्तानी यह कहकर अपनी सरकार को ट्रोल कर रहे हैं कि भारत ने पाक की तरह ना तो खुद के जमीर को बेच कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी हुजूरी की, और ना ही भारत अपनी शर्तों से पीछे हटा। पाकिस्तान के लोगों ने यह तक कह दिया कि ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल वाला बर्ताव किया।

    मजाक उड़ा रहे पाकिस्तानी
    एक पाकिस्तानी यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुनीर की रोती हुई तस्वीर को शेयर कर लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस रखैल जैसा बर्ताव किया है जिससे सभी अवैध और गंदे काम करवाए जाते हैं और जब कुछ देने या लेने का समय आता है, तो कहा जाता है कि मैं अपने परिवार के फैसले का पालन करने के लिए मजबूर हूं। मुझे भूल जाओ।”

    ‘बिना झुके, बिना नोबेल मांगे…’
    एक अन्य यूजर जुबैर ने लिखा, “तो इस सरकार द्वारा ट्रंप को खुश करने की इतनी कोशिशों के बाद, यहां तक कि इजरायल शांति बोर्ड के लिए सेना भेजने की बात मानने के बाद भी पाकिस्तान पर 19 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगा दिए गए, जबकि भारत पर अब अमेरिका ने 18 फीसदी टैरिफ लगाए हैं। शानदार विदेश नीति की उपलब्धि!” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “पिछले 6 महीनों में भारत ने यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किए, और अब ट्रंप टैरिफ को भी 18% तक कम करवा लिया। यह सब किसी के सामने झुके बिना या किसी को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए बिना।”

    फोटो खिंचवाना बेकार
    पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने भी शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा। PTI के पूर्व मंत्री हम्माद अजहर ने कहा कि आधुनिक युग में विदेश नीति दिखावे या निजी रिश्तों के बारे में नहीं है। यह आर्थिक ताकत, टैरिफ और बाजार तक पहुंच का फायदा उठाने के बारे में है। भारत के EU और अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौते इस बात को साबित करते हैं। चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है।”

    Share:

  • World Cancer Day: भारत में चुपके से फैल रहे हैं ये 5 तरह के कैंसर, अनदेखा करने की ना करें गलती, जानें लक्षण...

    Wed Feb 4 , 2026
    नई दिल्ली. दुनिया भर में 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन कैंसर अवेयरनेस (Cancer Awareness) के लिए कई कैंप (camp) लगाए जाते हैं और लोगों को इस बीमारी के लक्षण और रोकथाम के लिए अवेयर किया जाता है. दुनिया के साथ-साथ भारत में भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved