img-fluid

पाकिस्तान ने डाल दिए हथियार! रक्षा मंत्री अब बोले- परमाणु हथियारों के विकल्प पर विचार नहीं

  • May 10, 2025

    डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इस बीच राजस्थान के जैसलमेर में तो दोनों देशों के सेनाएं आमने तक आ चुकी हैं। इस वक्त युद्ध जैसे हालात तो बन रहे हैं, लेकिन फिर भी स्थिति को नियंत्रण में किया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों के पास परमाणु बम है, इसलिए पूरी दुनिया की नजर इस पर बनी हुई है। तीन दिन के भीतर ही लगता है कि पाकिस्तान ने हथियार डाल दिए हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों के विकल्प पर विचार नहीं कर रहा है। हालांकि वे अपनी आदत के अनुसार गीदड़ भभकी देने से भी नहीं चूके।


    भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले तीन दिन से करीब करीब युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान को भयंकर नुकसान इतने ही वक्त में झेलना पड़ा है। अब पाकिस्तान ये चाहता है कि कोई देश उनके ​बीच मध्यस्था के लिए आए, ताकि इस हार से उन्हें बचाया जा सके। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि वे परमाणु हथियारों के विकल्प पर विचार नहीं कर रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने शनिवार को कहा कि परमाणु हथियार का विकल्प अभी उनके सामने नहीं है। आसिफ ने कहा कि फिलहाल परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अगर ऐसी स्थिति आती है तो निरीक्षकों पर भी इसका असर पड़ेगा। वे अपनी आदत से मजबूर हैं, उन्हें मालूम है कि वे बैकफुट पर हैं, इसके बाद भी गीदड़ भभकी देने से नहीं चूक रहे हैं।

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वह दुनिया को बता रहे हैं कि यह केवल इस क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रहेगा, यह बहुत व्यापक हो सकता है। यह विनाश है। उन्होंने ये भी माना कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके पास विकल्प कम होते जा रहे हैं। आसिफ ने यह भी साफ किया कि राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण यानी एनसीए की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में परिचालन संबंधी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है।

    ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम अगले लेवल के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अगर दुनिया मेडिएट करती है तो इसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने गार्ड् डाउन नहीं करेंगे। बोले कि दो एटमी दो ताकतों की जंग दुनिया के लिए फिक्र की बात हो सकती है। इसलिए जो देश इस वक्त तामशबीन बने हुए हैं, वे भी इस सूरत ऐ हाल में लपेटे जाएंगे।

    Share:

    आपात स्थिति में भी देशवासियों को घबराने की जरूरत नहीं, अनाज के हैं पर्याप्त भंडार: शिवराज सिंह

    Sat May 10 , 2025
    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे सैन्य तनाव को देखते हुए देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को भरोसा देते हुए कहा है कि आपको अनाज के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। सीमा पर जवान और खेतों में किसान तैयार हैं। हमारे अन्न भंडार पूर्ण हैं। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved