img-fluid

UAE का भारी भरकम पैसा लेकर बैठा है पाकिस्तान, लौटाने के लिए 2 हफ्ते का टाइम

April 03, 2026

डेस्क: पाकिस्तान को UAE ने तगड़ा झटका दिया है. आए दिन अरब देशों और IMF से कर्ज लेने वाला पाकिस्तान इन दिनों मध्य पूर्व में शांति कराने का ठेका लिए हुए है. पाकिस्तान चाहता है, जल्द से जल्द ईरान और अमेरिका-इजराइल जंग रुक जाए. इसके लिए वह मिस्र, तुर्की आदि देशों से बातचीत भी कर रहा है. वहीं UAE का रुख जंग जारी रखने का रहा है, UAE ट्रंप प्रशासन के ईरान पर बड़े हमले और उसके दादागिरी खत्म करने के पक्ष में है. पर पाकिस्तान ये काम नहीं होने देना चाहता है.


  • ईरान में जंग के बीच UAE ने पाकिस्तान पर अपना पैसा वापस लौटाने का दबाव बढ़ा दिया है. दरअसल, साल 2018 में UAE ने पाकिस्तान को दो बिलियन डॉलर का लोन दिया था. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक UAE हर साल इस लोन पर 130 मिलियन डॉलर का ब्याज लेता था. बाद में UAE ने ब्याज दर 3 फीसद से बढ़ाकर 6.5 फीसद कर दी. अब ईरान से जंग शुरू होने के बाद UAE ने पाकिस्तान से अपना कर्ज तुरंत लौटाने को कहा है. UAE ने पाकिस्तान को 17 अप्रैल तक दो बिलियन डॉलर की पूरी रकम वापस करने की चेतावनी दी है.

    Share:

  • LPG संकट: कर्नाटक में 300 से ज्यादा पंप हुए बंद.... इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बढ़ाई सप्लाई

    Fri Apr 3 , 2026
    बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka ) में इन दिनों ऑटो एलपीजी (Auto LPG.) की मांग अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि बंगलूरू और राज्य के कई हिस्सों में 300 से ज्यादा निजी एलपीजी पंप बंद (Over 300 Pumps Shut Down) हो गए हैं या आंशिक रूप से काम कर रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved