img-fluid

पाकिस्तान को अब समझ में आ रहा भारत की ताकत, इस एक कदम से पूरे देश में मची हुई है खलबली

June 29, 2025

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद, भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) पर सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को स्थगित करने, भारतीय बंदरगाहों के इस्तेमाल पर रोक समेत कई तरह के प्रतिबंध (Ban) लगाए हैं। इसका असर अब पाकिस्तान पर दिखाई देने लगा है। भारतीय बंदरगाहों के इस्तेमाल पर रोक से पाकिस्तान की माल ढुलाई लागत काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, सामान पहुंचने की समय में भी देरी हो रही है। इससे पाकिस्तान में जरूरी सामानों की किल्लत और महंगाई तेजी से बढ़ी है। इससे पाकिस्तानी जनता जो पहले से ही आर्थिक तंगी का शिकार थी अब और बुरी तरह फंस गई है।

बता दें कि, पाकिस्तानी आयातकों ने कहा कि भारतीय प्रतिबंध के कारण माल ढुलाई का समय और शुल्क बढ़ गया है। कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष जावेद बिलवानी ने कहा कि भारत की इस कार्रवाई के कारण माल ढुलाई वाले बड़े जहाज पाकिस्तान नहीं आ रहे हैं, जिससे हमारे आयात में 30 से 50 दिन की देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि आयातक अब छोटे जहाजों (फीडर वेसल) पर निर्भर हैं, जिससे लागत बढ़ जाती है। निर्यातकों ने भारत द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद माल ढुलाई और बीमा लागत में भी वृद्धि की सूचना दी है।


  • पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के व्यापारिक संबंध खराब हो गए, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान से आयातित सभी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 200 प्रतिशत कर दिया। पाकिस्तान और भारत के बीच औपचारिक व्यापार संबंध 2019 से ही स्थिर बने हुए हैं और द्विपक्षीय व्यापार 2018 में 2.41 अरब डॉलर से घटकर 2024 में 1.2 अरब डॉलर रह गया है। भारत में पाकिस्तान का निर्यात 2019 में 54.75 करोड़ डॉलर से घटकर 2024 के केवल 4,80,000 डॉलर रह गया है।

    पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी माल ले जाने वाले जहाजों को भारत के बंदरगाहों पर लंगर नहीं डाल पा रहे हैं। भारत ने लंगर डालने से रोक लगा रखा है। इसके कारण माल ढुलाई शुल्क और पारगमन समय में वृद्धि हुई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान से आने या निर्यात होने वाले माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर दो मई, 2025 से प्रभावी व्यापक प्रतिबंध लगा दिया।

    पाकिस्तान के निर्यातकों का कहना है कि भारत के प्रतिबंध का निर्यात पर कुल मिलाकर प्रभाव न्यूनतम रहा है। कपड़ा क्षेत्र के निर्यातक आमिर अजीज ने कहा कि निर्यात पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है, बीमा लागत में वृद्धि को छोड़कर। ढुलाई शुल्क में वृद्धि से पहले ही हो चुकी थी। समाचार पत्र के अनुसार, पाकिस्तान के निर्यात मूल्य संवर्धन के लिए आयातित कच्चे माल पर बहुत अधिक निर्भर हैं। सरकार विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए आयात पर सख्त नियंत्रण बनाए रखती है, इसलिए आपूर्ति शृंखलाओं में किसी भी व्यवधान का व्यापक आर्थिक प्रभाव पड़ता है।

    Share:

  • पुरी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर; सरकार ने जांच के दिए आदेश

    Sun Jun 29 , 2025
    पुरी। ओडिशा (Odisha) के पुरी (Puri) में रथयात्रा (Rath Yatra) के दौरान भगदड़ के मामले (Stampede Cases) में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister’s Office) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुरी के जिला कलेक्टर (District Collector) और SP का तबादला (Transfer) कर दिया गया है। इसके अलावा DCP विष्णु […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved