
इस्लामाबाद (Islamabad)। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान (North West Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में एक पहाड़ी इलाके में भूस्खलन (landslide in mountainous area) के कारण गुरुवार को आठ बच्चों की मौत (Eight children died) हो गई।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांगला जिले के मार्टुंग क्षेत्र में लगभग नौ से 14 बच्चे क्रिकेट (14 children playing cricket) खेल रहे थे। इस दौरान भारी भूस्खलन हुआ और सभी इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की उम्र 12-14 साल के बीच थी, जो भूस्खलन के मलबे में फंस गए थे, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है।
भूस्खलन के बाद बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बच्चों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव कार्य में भारी मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, प्रशासन ने स्थानीय अस्पतालों में आपातकाल घोषित किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved