img-fluid

पाकिस्तान का बड़ा आरोप, बोला-भारत के ड्रोन से हमें मार रहा अफगानिस्तान

March 20, 2026

काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा (Supreme Leader Hibatullah Akhundzada) ने पाकिस्तान (Pakistan) को लेकर बेहद सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है. ईद-उल-फितर के मौके पर कंधार के ईदगाह में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि तालिबान किसी भी तरह की सैन्य धमकी या हमले से डरने वाला नहीं है. अपने संबोधन में अखुंदजादा ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि एयरस्ट्राइक, गोलाबारी या दबाव की रणनीति से उनका रुख नहीं बदलेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर तालिबान डरने वाला होता, तो वह NATO और पश्चिमी देशों के खिलाफ लंबे युद्ध में टिक ही नहीं पाता. यह बयान सीधे तौर पर यह दिखाता है कि तालिबान खुद को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी मान रहा है. वहीं पाकिस्तान की किसी से लड़ाई हो और वह भारत पर आरोप न मढ़े ऐसा हो ही नहीं सकता. पाकिस्तान ने एक अजीबोगरीब दावा किया है. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि तालिबान की ओर से किए गए हमले में भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.


  • पाकिस्तान ने 400 लोगों को मार दिया
    अखुंदजादा का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ के तहत कार्रवाई की थी, जिसे ईद के चलते कुछ समय के लिए रोका गया. हालांकि पाकिस्तान ने यह भी साफ कर दिया है कि यह रोक अस्थायी है और किसी भी हमले का ‘कड़ा जवाब’ दिया जाएगा. पाकिस्तान ऐसे समय में संघर्ष रोकने की बात कर रहा है, जब इसी सप्ताह उसने एक अस्पताल पर हमले में 400 लोगों को मार दिया. संघर्ष विराम के बावजूद सीजफायर उल्लंघन की बात सामने आई है.

    पाकिस्तान ने भारत पर क्या आरोप मढ़ा?
    दूसरी ओर पाकिस्तान ने तालिबान के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि सीजफायर उल्लंघन के दावे ‘बेबुनियाद और झूठे’ हैं. उनका कहना है कि तालिबान ऐसे आरोप लगाकर अपने कदमों को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है. वही अपनी आदत से मजबूर पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष में भारत को घसीटने की कोशिश की है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के DG-ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि अफगान तालिबान की ओर से हालिया हमलों में भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से कोई सबूत नहीं दिया गया.

    Share:

  • देश में 11% तक बढ़े बोतलबंद पानी के दाम... ईरान युद्ध के कारण प्लास्टिक महंगा होने से बढ़ी लागत

    Fri Mar 20 , 2026
    नई दिल्ली। ईरान युद्ध (Iran War ) के चलते देश में बोतलबंद पानी (Bottled Water ) की कीमत (Price) में 11 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लास्टिक की बोतलों (Plastic Bottles) और ढक्कनों के दाम बढ़ गए हैं। 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में स्वच्छ जल एक विशेषाधिकार है, क्योंकि शोधकर्ताओं का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved