
नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakisnatn) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरे की हत्या के मामले में भारत सरकार सख्त हो गई है। पाकिस्तानी नौसेना की इस हरकत पर विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई है तो गुजरात पुलिस ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के 10 जवानों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही सरकार ने राजनयिक को तलब किया है।
दहशत में मछुआरे
इस घटना के बाद मछुआरों को पाकिस्तान मरीन का डर सता रहा है। मछुआरे समन्दर में जाने से डर रहे हैं। पहेली भी कई बार मछुआरों पर पाकिस्तान की तरफ से गोलीबार हुई है और कई बार मछुआरों की नाव छीन ली गई। आज भी गुजरात की 1200 से अधिक नाव पाकिस्तान के पास हैं और काफी मछुआरे पाकिस्तान में कैद हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved