img-fluid

पाकिस्तान ने रिहा किए सात भारतीय नागरिक, अटारी बाघा बार्डर से पहुंचे भारत

February 01, 2026

चंडीगढ़। पाकिस्तान (Pakistan) ने शनिवार को सात भारतीय नागरिकों (7 Indian Citizens) को रिहा कर दिया। सातों भारतीय नागरिकों ने अटारी-बाघा सीमा (Attari-Wagah border) के रास्ते भारत में प्रवेश किया। भारतीय सीमा में आने के बाद सभी नागरिकों की जांच प्रक्रिया के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा।

दस्तावेज के मुताबिक, यह निर्णय पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय, इस्लामाबाद के परामर्श से लिया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार की ओर से संबंधित कैदियों की भारतीय नागरिकता की पुष्टि कर दी गई है और सभी कैदी अपनी-अपनी सजा की अवधि पूरी कर चुके हैं। इसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई।


  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के बाद इन भारतीयों को शनिवार को अटारी बॉर्डर के रास्ते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले किया गया। यह सभी लाहौर की केंद्रीय जेल में बंद थे। रिहा किए जा रहे भारतीय नागरिकों में चंदर सिंह उर्फ छिंदर सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ गुरमेज सिंह, जोगिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, विशाल, रतन पाल और सुनील आदे उर्फ प्रसंजीत शामिल हैं। ये सभी लाहौर की केंद्रीय जेल में बंद थे।

    भारतीय सीमा में आने के बाद सभी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई है। इसके अलावा इन सभी के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बयान दर्ज होने के बाद जरूरत व परिस्थितियों के अनुसार बॉडी स्कैनिंग भी जा सकती है। पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी नागरिकों को संबंधित क्षेत्रों की पुलिस के माध्यम से परिजनों को सौंपा जाएगा।

    Share:

  • चावल व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी, अबतक 4.50 करोड़ रुपये जब्त

    Sun Feb 1 , 2026
    रांची। आयकर विभाग (Income Tax Department) की अनुसंधान शाखा की तीसरे दिन शनिवार को भी छापेमारी जारी है। अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चावल व्यापारियों (Rice Traders) के अंतरराज्यीय ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 4.50 करोड़ रुपये जब्त किया गया है। छापेमारी में मिले जेवरात के मूल्यांकन और जांच का काम अभी जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved