img-fluid

पाकिस्तान ने एससीओ समिट के ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी को हटाया

September 01, 2026


नई दिल्ली । एससीओ समिट के ग्रुप फोटो से (From SCO Summit Group Photo) पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को हटाया (Pakistan removed Prime Minister Modi) ।

  • किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के 26वें शिखर सम्मेलन के बाद ग्रुप फोटो को लेकर नया विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आए। आरोप है कि मूल तस्वीर में मौजूद पीएम मोदी की तस्वीर को एडिट करके हटा दिया गया। समिट के दौरान सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ था। भारत की ओर से जारी की गई तस्वीर में सभी नेता दिखाई दे रहे हैं, जबकि पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में बदलाव नजर आया।

    भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं। इसके उलट पाकिस्तान की ओर से जारी तस्वीर में पीएम मोदी को हटा हुआ दिखाया गया। इतना ही नहीं, मोदी के पास खड़े ईरानी राष्ट्रपति को भी तस्वीर में शामिल नहीं किया गया। इस एडिटेड फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना भी शुरू हो गई है। यूजर्स इसे कूटनीतिक मंच पर पाकिस्तान की असहजता से जोड़कर देख रहे हैं।

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई नेताओं से मुलाकात की, वहीं ग्रुप फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अलग-अलग स्थानों पर खड़े दिखाई दिए। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान किसी औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात की जानकारी भी सामने नहीं आई। इसी बीच पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ग्रुप फोटो का बदला हुआ संस्करण पोस्ट किए जाने से विवाद और बढ़ गया।

    एससीओ जैसे बहुपक्षीय सम्मेलन की आधिकारिक तस्वीर में किसी राष्ट्राध्यक्ष की तस्वीर को हटाकर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। भारत की ओर से जारी मूल तस्वीर और पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की पोस्ट में अंतर ने इस मामले को चर्चा में ला दिया है।

    Share:

  • रूसी और ईरानी विदेश मंत्रियों से संक्षिप्त मुलाकात की विदेश मंत्री एस जयशंकर ने

    Tue Sep 1 , 2026
    बिश्केक । विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने रूसी और ईरानी विदेश मंत्रियों से संक्षिप्त मुलाकात की (Held brief meetings with Russian and Iranian Foreign Ministers) । किर्गिस्तान की राजधानी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस डेलिगेशन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved