img-fluid

पाकिस्तान में 24 घंटे के अंदर 2 बार आया भूकंप, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी थी तीव्रता

February 21, 2026

इस्लामाबाद। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 24 घंटे के अंदर 2 बार भूकंप आने से दहशत का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शनिवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी की मौत या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे आया था। इसकी गहराई 14 किलोमीटर थी और इसका केंद्र अटॉक के बुरहान से 11 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था।


  • इस्लामाबाद में स्थित राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ इस्लामाबाद और रावलपिंडी में भी महसूस किए गए। यह भूकंप शुक्रवार को आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के 24 घंटे से भी कम समय बाद आया है। शुक्रवार का भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6:09 बजे आया था, जिसने खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के हिस्सों को हिलाकर रख दिया था। भूकंप के झटके पेशावर, इस्लामाबाद समेत कई शहरों में महसूस किए गए थे। शुक्रवार की शाम को आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में था, जो 101 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

    Share:

  • 'जब मैं 18 साल का था', ऋतिक रोशन ने अपने शिक्षक एमएम बेग को किया नमन

    Sat Feb 21 , 2026
    डेस्क। ऋतिक रोशन ने शनिवार को फिल्म मेकर एमएम बेग को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना गुरु बताया है। ऋतिक ने फिल्म मेकर की तारीफ करते हुए एक भावुक नोट लिखा है और उनके निधन पर दुख जताया है। साथ ही उन्हें 18 साल की उम्र में दी एक्टिंग के पाठ पढ़ाने के लिए भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved