
डेस्क। पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो लाहौर हाई कोर्ट का है। इसमें वकील आपस में जूतम पैजार करते हुए दिख रहे हैं। मारपीट और लात-घूसों का ये वीडियो न्याय के मंदिर में चल रहा है, ये देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते मामला मारपीट, गाली-गलौच और नारेबाजी तक पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वकील एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं।
🚨LAWLESS LAWYERS AT Lahore High Court
Chaos during Lahore High Court Bar Association election
Male lawyer harassed & assaulted a female lawyer INSIDE court
War with #Afghanistan, protests outside US Consulate#Pakistan is on verge of collapse#الرياض_الان #امنون_مطمئنون pic.twitter.com/wdfHEJZrkk
— Your Views Your News (@urviewsurnews) March 3, 2026
एक वकील तो महिला के साथ मारपीट करता दिखा और फिर वो महिला वकील के ऊपर पंखे का एक हिस्सा फेंकती हुई नजर आई। जिस समय से मारपीट और हंगामा हो रहा था, उसी समय किसी शख्स ने ये वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved