img-fluid

पाकिस्तान का सफेद झूठ : भारत से जंग के दौरान चीन और तुर्की से नहीं मिली कोई मदद

July 08, 2025

इस्लामाबाद। बीते मई के महीने में भारत (India) से चार दिनों तक चले संघर्ष में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान (Pakistan) एक के बाद एक कई सफेद झूठ बोल चुका है। इस फेहरिस्त में पाकिस्तान का नया झूठ सोमवार को सामने आया है।पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने सोमवार को भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा है कि भारत से जंग के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई बाहरी मदद नहीं मिली। बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना ने यह खुलासा किया है कि जंग के दौरान भारत एक नहीं बल्कि तीन दुश्मनों से लड़ रहा था, जिसमें पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन और तुर्की भी भारत के खिलाफ लड़ रहे थे।

जनरल मुनीर ने चार दिनों तक बने युद्ध जैसे हालातों के दौरान पाकिस्तान को बाहरी समर्थन मिलने का दावा खारिज करते हुए कहा है कि इस तरह के दावे तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। इस्लामाबाद के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भारत को एक बार फिर गिड़भभकी भी दी है।


आसिम मुनीर ने इस दौरान कहा, “पाकिस्तान के ऑपरेशन बन्यनम मार्सो में बाहरी मदद के आरोप गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।” मुनीर ने आगे इस संघर्ष को एक द्विपक्षीय लड़ाई बताया। उन्होंने कहा, “पूरी तरह से द्विपक्षीय सैन्य संघर्ष में अन्य देशों को भागीदार बताना महज राजनीति है।”

मुनीर को क्यों लगी मिर्ची?

मुनीर को मिर्ची लगने का कारण भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए खुलासे हैं। बीते सप्ताह भारत के उप सेना प्रमुख जनरल राहुल सिंह ने यह बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत एक नहीं बल्कि तीन दुश्मनों से लड़ रहा था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से चल रही जंग के दौरान चीन ने उसे लाइव अपडेट दिए थे। इसके अलावा तुर्की भी जंग में पाकिस्तान की मदद कर रहा था।

पाक को चीन-तुर्की का था सपोर्ट

दिल्ली में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए जनरल सिंह ने बताया था कि पाकिस्तान के पास जितने हथियार हैं उनमें से 80 फीसदी चीनी ही हैं। जनरल राहुल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान सामने था, लेकिन चीन पीछे से अपने सदाबहार मित्र को हर संभव मदद दे रहा था। वहीं तुर्की भी इस्लामाबाद को सैन्य हार्डवेयर की आपूर्ति करके बड़ी मदद पहुंचा रहा था।

Share:

  • हवा में बिगड़ा इंदौर से रायपुर जा रहा विमान, वापस इंदौर में करवाई लैंडिंग

    Tue Jul 8 , 2025
    100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने के बाद विमान में मिला तकनीकी खराबी का संकेत, यात्री घबराए इन्दौर। इंदौर (Indore) से रायपुर (Raipur) जा रहे हवाई यात्रियों (air passengers) के लिए आज का सफर किसी सदमे से कम नहीं था। विमान के इंदौर से रवाना होने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved