img-fluid

‘पंचायत’ के छह साल पूरे हुए, सीजन 5 को लेकर दी बड़ी अपडेट

April 03, 2026

डेस्क। ‘पंचायत’ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है। इसके कई सीजन रिलीज हो चुके हैं। सीरीज का सबसे पहला सीजन आज के दिन यानी 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था। पहले सीजन के 6 साल पूरे होने पर मेकर्स ने ‘पंचायत’ की बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने सीरीज के अगले सीजन की अपडेट दी है।

इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने ‘सीरीज’ की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें सीरीज के अहम कलाकार नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जितेंद्र अपने साथी कलाकार के साथ मुस्कुरा रहे हैं। एक और तस्वीर में रघुबीर यादव और नीना गुप्ता नजर आ रहे हैं। एक सीन में सुनीता के साथ दुर्गेश कुमार हैं।

मेकर्स ने फैसल मलिक की भी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह साथी कालाकों के साथ चारपाई पर बैठे नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में वह स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। वहीं मुख्य कलाकार सान्विका को मेकर्स कुछ समझा रहे हैं।


  • इंस्टाग्राम पर ‘पंचायत’ की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उसके कैप्शन में लिखा है ‘फुलेरा में 6 साल बिताए और कभी इसे छोड़कर जाने का मन नहीं किया। इसके नए सीजन की शूटिंग जारी है। इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उनको सीरीज के नए सीजन का इंतजार है।

    सीजन 4 के क्लाइमेक्स के बाद, फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने ‘कैट’ (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे। मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं। प्रधान जी इस नतीजे से हैरान थे।

    आपको बता दें कि टीवीएफ के बैनर तले ‘पंचायत’ सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार क्रिएट कर रहे हैं। इसके लेखक चंदन कुमार हैं और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं। सीजन 5 में ‘पंचायत’ की पुरानी कास्ट वापस आ रही है।

    सीरीज में गांव की जिंदगी और वहां की चुनावी गहमागहमी को दिखाया गया है। इसमें एक सचिव की कहानी भी दिखाई गई है, जो अपनी मौजूदा नौकरी से खुश नहीं हैं। वह इस नौकरी के साथ दूसरे विकल्प की तलाश में है।

    Share:

  • दक्षिण तमिलनाडु में DMK की चुनावी मुहिम तेज, CM स्टालिन आज तिरुनेलवेली में करेंगे प्रचार

    Fri Apr 3 , 2026
    तिरुनेलवेली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शुक्रवार को तिरुनेलवेली में बड़ा चुनावी दौरा करने जा रहे हैं। यह दौरा डीएमके और उसके सहयोगी दलों के दक्षिण तमिलनाडु में बढ़ते चुनावी अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। राज्य में 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम स्टालिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved