मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर (Parineeti Chopra – Raghav Chadha) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शाही शादी समारोह उदयपुर (Udaipur) के ताज लेक पैलेस में होगा। परिणीति और राघव चड्ढा अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए हैं। इससे जुड़े वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। तभी से दोनों की शादी की चर्चा होने लगी थी। आखिरकार वह क्षण आ ही गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved