img-fluid

साइना के लुक में Parineeti Chopra ने शेयर की तस्वीर

March 19, 2021
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘साइना’ को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म बैडमिटन खिलाड़ी ‘साइना’ (Saina) की बायोपिक है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था। इस फिल्म में साइना के किरदार में परिणीति को काफी तारीफें मिल रही हैं। वहीं इन सब के बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की है, जिनकी बायोपिक में परिणीति काम कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर साइना (Saina) के किरदार और गेटअप में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की हैं। इस तस्वीर में परिणीति हू -ब -हू साइना नेहवाल की तरह दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए परिणीति ने लिखा-‘मैं जीवन में बतौर अभिनेत्री ऐसा एक बार कर बहुत उत्साहित हूंl साइना और परिणीतिl’



परिणीति (Parineeti Chopra) की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म साइना में उनके अलावा अभिनेता मानव कौल भी होंगे, जो फिल्म में साइना के कोच पी गोपीचंद का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में मेघना मलिक फिल्म में साइना की माँ का किरदार निभाती नजर आयेंगी।फिल्म ‘साइना’ (Saina) स्पोर्ट्स (sporst) पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है।  साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म साइना इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Share:

  • Tirath Singh Rawat के विवादित बयान इतने कि बचाव में उतरना पड़ा पत्नी को

    Fri Mar 19 , 2021
    देहरादून । उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) इन दिनों चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते उन्हें हफ्ता भर ही हुआ है लेकिन एक के बाद विवादित बयानों को लेकर आलोचना से घिरे हुए हैं। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttarakhand) नियुक्त होने के बाद आज तीरथ सिंह रावत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved