बड़ी खबर

Tirath Singh Rawat के विवादित बयान इतने कि बचाव में उतरना पड़ा पत्नी को

देहरादून । उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) इन दिनों चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते उन्हें हफ्ता भर ही हुआ है लेकिन एक के बाद विवादित बयानों को लेकर आलोचना से घिरे हुए हैं। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttarakhand) नियुक्त होने के बाद आज तीरथ सिंह रावत पहली बार दिल्ली जाएंगे। यहां वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP national president JP Nadda) से मुलाकात करेंगे। इस बीच तीरथ सिंह रावत की पत्नी भी उनके बचाव में उतर आई हैं।

तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि रावत (Rashmi Rawat, wife of Tirath Singh Rawat) ने एक वीडियो के जरिए बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने जिस संदर्भ में यह बात कही है उसके बारे में नहीं किया जा रहा है। सिर्फ एक शब्द को पकड़ लिया गया। रश्मि ने बताया, ‘तीरथ सिंह ने का कहना था कि महिलाओं की भागीदारी समाज और देश के निर्माण में अभूतपूर्व है। महिलाओं के कंधों पर ही यह जिम्मेदारी है कि वह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाएं, हमारी पहचान को बचाएं, हमारी वेशभूषा को बचाएं।’ बता दें कि रश्मि मिस मेरठ रह चुकी हैं।


तीरथ सिंह के लिए गए फैसलों से ज्यादा उनके विवादित बयान सुर्खियों में हैं। एक ही हफ्ते के अंदर उनके कई बयान नेशनल मीडिया पर छाये रहे। 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर तीरथ सिंह रावत ने बयान दिया था कि इससे गरीब जनता पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पैसों वालों के पास वाहन हैं, इसलिए इसका असर उन्हीं पर होता है।

इसके बाद हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण और राम से कर दी। तीरथ सिंह रावत ने यह भी कहा कि एक दिन लोग पीएम मोदी की पूजा करेंगे। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई। लेकिन सबसे ज्यादा विवाद तीरथ सिंह रावत के महिलाओं के पहनावे वाले बयान पर हुआ। उन्होंने महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इस दौरान अपना एक अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार वो प्लेन से कहीं जा रहे थे, तो उन्होंने एक महिला को फटी हुई जींस पहने देखा, उसके साथ दो बच्चे भी थे। महिला एनजीओ चलाती थी, जबकि उनके पति जेएनयू में प्रफेसर थे। रावत ने कहा कि ऐसी महिलाओं अपने बच्चों को क्या संस्कार देंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को भी लड़कियों के कपड़ों को लेकर एक विवादित बयान दे डाला। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के वक्त का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त एक लड़की चंडीगढ़ से कॉलेज में पढ़ने आई थी जो हाफ कट ड्रेस पहनती थी और लड़के उसके पीछे पड़ गए थे। रावत ने कहा कि, ‘यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और अपना बदन दिखा रही हो, क्या होगा इस देश का।’

बतादें कि उनके इतना कहते ही आलोचना शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर #RippedJeans ट्रेंड होने लगा था। कई महिलाओं ने रिप्ड जींस की तस्वीर पोस्ट की। प्रियंका चतुर्वेदी, महुआ मोइत्रा और प्रियंका गांधी ने तीरथ सिंह रावत को उनके बयानों के लिए आड़े हाथों लिया। समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने भी अपने एक बयान में कहा था कि एक मुख्यमंत्री को ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं।

Share:

Next Post

Mexico में अपराधियों का हमला, 13 पुलिस अधिकारियों की मौत

Fri Mar 19 , 2021
मैक्सिको सिटी । मैक्सिको ( Mexico) की राजधानी में अपराधियों के एक समूह ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों (Law enforcement officers) के काफिले पर हमला कर दिया जिसमें 13 अधिकारियों की मौत हो गयी। मैक्सिको के सुरक्षा संबंधी मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य […]