
पेरिस (Paris)। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में फुटबॉल मैच (Football match) के दौरान हमले की योजना (Plan of attack.) को सुरक्षा अधिकारियों (Security officers.) ने विफल कर दिया है। यह जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन (French Interior Minister Gerald Darmanin) ने शुक्रवार को दी।
गृहमंत्री डर्मैनिन ने एक बयान में कहा कि चेचन्या के 18 वर्षीय युवक को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था, उस पर ल्योन में सेंट-इटिएन शहर में आयोजित होने वाले फुटबॉल कार्यक्रमों पर हमले की योजना बनाने का संदेह था। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में खिताबी मुकाबले से पहले विभिन्न शहरों में फुटबॉल मैच खेले जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved