img-fluid

फफूंद लगा ड्रिंक देने से भड़के यात्री

October 17, 2022

  • जबलपुर में दो दिन से कैंसिल हो रही बेंगलुरु फ्लाइट को लेकर भी यात्रियों में गुस्सा

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर सुबह यात्री उस वक्त भड़क उठे, जब उन्हें फफूंद लगा ड्रिंक दिया गया। नाराजगी की वजह यही अकेली नहीं थी, दरअसल दो दिनों से लगातार बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किए जाने से भी यात्री नाराज थे। यात्रियों ने प्रबंधन को खरी-खोटी भी सुनाई। यात्रियों का कहना था कि पहले लंबे समय तक फ्लाइट का समय बदलने की बात कही जाती रही और फिर उसे कैंसिल कर दिया गया।


लगातार दो दिन से परेशान हो रहे यात्री उस वक्त और भड़क गए, जब उन्होंने काउंटर से कोल्डड्रिंक लिया और उसमें फफूंद मिली। इस दौरान यात्रियों ने गुस्से में तत्काल प्रबंधन बुलाया और जमकर भडके। फ्लाइट के कैंसिल होने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई और यात्रियों की शंका को दूर न किए जाने से नाराजगी बढ़ती गई। हालाकि प्रबंधन की ओर से समझाइश की पूरी कोशिश की गई, मगर यात्रियों की नाराजगी बनी रही।

Share:

  • सीएनआई ने पूर्व बिशप सिंह को फर्जीवाड़ा का दोषी माना, सभी पदों से किया मुक्त

    Mon Oct 17 , 2022
    दिल्ली में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय जबलपुर। मनमाने तरीके से की नियुक्तियाँ ईओडब्ल्यू की जाँच में द चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की राष्ट्रीय इस बात का खुलासा हुआ है कि पीसी सिंह ने अपनी पत्नी नोरा सिंह, बेटे पियूष सहित कई अन्य लोगों की नियुक्तियाँ मनमाने तरीके से की थीं। पीसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved