
इंदौर (Indore)। इंडिगो एयर लाइंस की देर रात इंदौर से पुणे जाकर वापस आने वाली उड़ान पिछले कुछ दिनों से लगातार लेट चल रही है। कल रात भी यह उड़ान देरी से रवाना हुई और देर रात के बाद अलसुबह इंदौर पहुंची। इसके कारण परेशान यात्री सुबह अपने घर पहुंच सके। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-147/284) रात 11.50 बजे इंदौर से पुणे जाती है और रात 2.55 बजे वापस इंदौर आती है, लेकिन कल यह फ्लाइट इंदौर से रात 2.12 बजे रवाना हुई और सुबह 4.45 बजे इंदौर पहुंची।
इसके बाद 5.30 बजे तक यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले और घरों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की ही अहमदाबाद से रात 11.55 बजे आने वाली फ्लाइट 11.55 पुणे जाती है। कल रात अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 1.34 बजे इंदौर पहुंची थी, जिसके कारण पुणे की जाने और आने वाली उड़ानें लेट हुई। इसके चलते अहमदाबाद और पुणे के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved