img-fluid

आज से समय से एक घंटा पहले इन्दौर से दुबई पहुंचेंगे यात्री

September 08, 2021


– समय से पहले दुबई पहुंच रहा विमान, एयर इंडिया ने समय ही बदला
– पहले एयर इंडिया ने फ्लाइट का समय चार घंटे घोषित किया था, लेकिन अब 3.05 घंटे में पहुंचेगा
– आज दोपहर 12.35 के बजाय 1.20 बजे इंदौर से निकलेगी दुबई फ्लाइट, शाम 4.25 बजे पहुंचेगी
इंदौर, विकाससिंह राठौर।  इंदौर (Indore)  से दुबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनका इंदौर (Indore) से दुबई (dubai) का सफर चार घंटे के बजाय सिर्फ तीन घंटे पांच मिनट का होगा। जी हां, पहली उड़ान में लगे कम समय को देखते हुए कंपनी ने अपनी फ्लाइट के समय को बदल दिया है। दुबई फ्लाइट ( dubai flight) आज तय समय से 45 मिनट देरी से निकलेगी और दुबई पहुंचने के तय समय से 10 मिनट पहले पहुंचेगी। यानी यात्रा का समय 55 मिनट कम होगा।
एयर इंडिया ने 17 माह बाद 1 सितंबर से इंदौर (Indore)  से दुबई (dubai) की फ्लाइट दोबारा शुरू की है। यह सप्ताह में एक दिन बुधवार को ही चल रही है। आज इसकी दूसरी फ्लाइट रवाना होगी। इससे पहले ही कंपनी ने पहली फ्लाइट में लगे समय को देखते हुए इस फ्लाइट का समय बदल दिया है। आज इस फ्लाइट को दोपहर 12.35 बजे इंदौर से रवाना होना था, लेकिन यह तय समय से 45 मिनट बाद दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी।


इंदौर से जाएंगे 126 यात्री, 30 बैंगलुरु से
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर विकास शाह ने बताया कि बैंगलुरु से इंदौर (Indore)  आकर दुबई (dubai) जाने वाले 162 सीटर विमान में आज बैंगलुरु से 30 और इंदौर से 126 यात्री दुबई जाएंगे। इस तरह 162 सीटर विमान में कुल 156 यात्री सफर करेंगे, सिर्फ 6 सीटें खाली रही हैं। बाकी विमान पैक है।
यात्रा में 55 मिनट कम लगेंगे
एयर इंडिया द्वारा फ्लाइट का समय कम लगने और दुबई जल्दी पहुंचने के चलते आज दुबई फ्लाइट को रीशेड्यूल किया है। यह 12.35 के बजाय 1.20 बजे रवाना होगी। वहीं शाम 4.25 बजे दुबई पहुंचेगी। इस तरह पूर्व घोषित चार घंटे की इस फ्लाइट में अब यात्री सिर्फ 3.05 घंटे में ही दुबई पहुंच जाएंगे और उनके सफर का समय 55 मिनट कम होगा।
– प्रबोध शर्मा, प्रभारी एयरपोर्ट डायरेक्टर
दुबई में तय समय से पहले पहुंच गया था विमान, हवा में लगाना पड़े थे चक्कर
एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक समय में बदलाव इसलिए किया गया है, क्योंकि अगर फ्लाइट तय समय से जल्दी भी दुबई (dubai)  पहुंच जाती है तो दुबई एयरपोर्ट पर उसे उतरने की अनुमति नहीं दी जाती। दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोट्र्स में से एक होने के कारण यहां किसी भी फ्लाइट के लिए तय स्लॉट से पहले या बाद में उतरने या उडऩे की अनुमति नहीं होती है। पिछले बुधवार भी समय से पहले पहुंचने पर विमान को हवा में चक्कर लगाना पड़े थे और उतरने की अनुमति 4.35 बजे ही मिली थी।


एयर इंडिया ने भेजी फ्लाइट रीशेड्यूल करने की सूचना
इस संबंध में एयर इंडिया द्वारा एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना भेजते हुए लिखा है कि इंदौर (Indore)  दुबई फ्लाइट (dubai flight) को रीशेड्यूल किया जा रहा है। यह फ्लाइट सुबह 10.30 बजे बैंगलुरु से निकलकर 12.20 बजे इंदौर पहुंचेगी और इंदौर से 1.20 बजे निकलकर भारतीय समायनुसार शाम 4.25 बजे (दुबई समयानुसार दोपहर 2.55 बजे) दुबई पहुंचेगी। कंपनी ने लिखा है कि ऐसा फ्लाइट पहुंचने में लग रहे कम समय और दुबई (dubai)  जल्दी पहुंचने के चलते किया जा रहा है। पहले यह फ्लाइट दोपहर 12.35 बजे निकलकर शाम 4.35 बजे पहुंचने का समय था, यानी सफर का समय चार घंटे था। वहीं आज से यह 3.05 घंटे में पहुंचेगी।

Share:

  • कई मायनों में Kapil Dev से भी बेहतर हैं Jasprit Bumrah, आंकड़े देख हो जाएगा यकीन

    Wed Sep 8 , 2021
    नई दिल्ली: इंग्लैंड (England) के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज (test series) में भारत की कामयाबी में एक बड़ा हाथ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का रहा है. बुमराह ने इस पूरी ही सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों की नाक में दम कर के रखा है. हाल ही में बुमराह ने कपिल देव (Kapil Dev) के एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved