
इंदौर। इंडियन नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस (MP Womens Congress) के पद पर डॉ विभा पटेल की नियुक्ति कर दी है। पिछले दिनों इस पद से अर्चना जायसवाल को हटाया गया था और अब जल्द ही नई नियुक्ति कर दी गई है। हालांकि इस पद के लिए कई महिला नेत्रियां दावेदार थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved