img-fluid

”पठान” ने तोड़ा ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म

March 05, 2023

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (SRK) की ”पठान” Pathan रिकॉर्ड कमाई करती जा रही है। अब रिलीज के 38 दिन बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (box office) पर ”बाहुबली 2” (bahubali 2) का रिकॉर्ड (record) तोड़ दिया है। ”पठान” के सामने बॉलीवुड की अन्य फिल्में सचमुच मुंह के बल गिरी हैं। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन जैसे बड़े कलाकारों का जादू भी ”पठान” के आगे फीका पड़ गया है। ”पठान” ने रिलीज के 38वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फिल्म ”पठान” का शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से अब फिल्म ”पठान” के हिंदी वर्जन ने कुल 511.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अन्य भाषाओं में 529.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1029 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है।



रिलीज के छठे हफ्ते में फिल्म ने प्रभास की बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ”बाहुबली 2” के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ की कमाई की। बाहुबली 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि 511.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर फिल्म ”पठान” ने ”बाहुबली 2” को भी पछाड़ दिया है। ”पठान” की बड़ी सफलता के बाद अब पूरी दुनिया में फैंस इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने चार साल बाद सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ”पठान” से मनोरंजन की दुनिया में वापसी की है। उनकी वापसी एक बड़ी हिट रही है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ”जवान” और ”डंकी” से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म ”पठान” में शाहरुख खान के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Share:

  • priya prakash ने फिर ढाया कहर, आकर्षण से प्रशंसकों का जीत लिया दिल

    Sun Mar 5 , 2023
    मुंबई (Mumbai)| आंखों से शरारत करने वाली प्रिया प्रकाश (Priya Prakash) ने एक बार फिर अपने आकर्षण से प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। प्रिया(Priya Prakash) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज (black and white photos) शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved