img-fluid

पटना में बना दुनिया का सबसे बड़ा 850 वर्ग मीटर का फेस मास्क

October 28, 2020

पटना । विश्व का सबसे बड़ा मास्क बनाकर पटना जिला प्रशासन ने विश्व रिकार्ड बनाने का दावा किया है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग ने 850 वर्ग मीटर का मास्क बनाया है। इसे पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल के बाहर भवन के मुख्य द्वार पर लगाया गया है।

डीएम रवि कुमार ने दावा किया कि यह विश्व का सबसे बड़ा मास्क है। जेंथी ग्रीस में लगभग 778 वर्ग फीट के फेस मास्क बना था जबकि सउदी अरबिया में अबीर अल खलील ट्रेडिंग कंपनी ने 776 वर्ग फीट का विशालतम फेस मास्क बनाया था लेकिन, पटना का फेस मास्क 850 वर्ग फीट का है। इसे 15 दिनों में 100 से अधिक लोगों ने मिलकर तैयार किया है। पटना जिला प्रशासन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है।

Share:

  • जैकलीन फर्नांडिस ने अपने स्टाफ को गिफ्ट में दी कार, वायरल हो रहा वीडियो

    Wed Oct 28 , 2020
    बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों चर्चा में हैं। जैकलीन अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल में जैकलीन के इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। अब जैकलीन फर्नांडिस ने अपने एक स्टाफ मेंबर को कार गिफ्ट की है। सोशल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved