नरसिंहपुर। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस (Jabalpur Lokayukta Police) की टीम ने बुधवार को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में एक पटवारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा है।
बुधवार को नरसिंहपुर के गांधी चौक पर रिश्वत की रकम लेते पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया। उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा की अगुवाई में की गई उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक नरेश बेहरा, आरक्षक अमित मंडल, पंकज तिवारी एवं राकेश विश्वकर्मा शामिल रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved