
इंदौर। एक पटवारी (Patwari) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी 15 दिनों बाद थानेदार की बेटी से शादी होना थी। शादी की खरीदी का दौर चल रहा था, इस बीच उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस जांच कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
संदीप पिता शेखरराज जोशी निवासी आलापुरा इंदौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल की मच्र्यूरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि संदीप बडऩगर क्षेत्र में पटवारी था। उसकी सगाई भोपाल में पदस्थ एक थानेदार की बेटी से हुई थी। शादी की तैयारियों के बीच दोनों परिवारों में खरीदारी का दौर चल रहा था। कल संदीप भी खरीदारी कर लौटा और फिर घर के किचन में फांसी पर लटका उसका शव मिला। संदीप ने आत्महत्या क्यों की यह रहस्य बना हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved