img-fluid

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पायल घोष आज मिलेंगी राज्‍यपाल से

September 29, 2020

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिनेत्री पायल घोष आज यानि मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर शिकायत करने वाली हैं।
विदित हो कि अभिनेत्री ने कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने अनुराग पर रेप संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज है और मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पायल घोष ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी से मुलाकात करूंगी और अगले कदम पर चर्चा करूंगी। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया है उन लोगों का धन्यवाद। जय हिंद।’
इससे पहले पायल घोष ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मां की। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने इस बारे में बात करने के लिए अपने करियर को जोखिम में डाला है। ऐसे दर्दनाक अनुभव के बारे में बोलने के लिए साहस चाहिए।
पायल घोष का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उसने अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत की है। मैं जल्द अमित शाह को पत्र लिखूंगा। अनुराग कश्यप को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर पुलिस कार्रवाई नही करती है तो हम प्रदर्शन करेंगे।’
विदित हो कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में 22 सितंबर की रात एफआईआर दर्ज की गई थी।
एक्ट्रेस का आरोप है कि कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यरी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share:

  • चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए अमेरिका से 30 गार्डियन ड्रोन खरीदेगा भारत

    Tue Sep 29 , 2020
    22 हजार करोड़ रुपए में हो सकती है डील नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत अब एक्शन मोड में है। चीन की हरकतों पर नज़र रखने के लिए भारत अब अमेरिका से 30 MQ-9B गार्डियन ड्रोन खरीदेगा। इससे LAC पर चीन की हर हरकत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved