
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान सेवा प्रदान करने वाली कंपनी पेटीएम ने अपने ग्राहकों पर बोझ बढ़ा दिया है। दरअसल, एप के जरिए अब मोबाइल रिचार्ज करने पर सरचार्ज देना होगा। रिचार्ज की राशि के आधार पर यह सरचार्ज एक से छह रुपये के बीच वसूला जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरचार्ज केवल 100 रुपये से अधिक के लेन-देन पर ही लागू होगा।
अब यूजर्स पेटीएम वॉलेट बैलेंस, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड जैसा कोई भी पेमेंट मोड इस्तेमाल कर मोबाइल रिचार्ज करेंगे, तो उन्हें सरचार्ज देना पड़ेगा। पेटीएम ने मार्च महीने के अंत में ही कुछ यूजर्स से सरचार्ज लेना शुरू कर दिया था। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अभी सभी यूजर्स पर यह लागू नहीं किया गया है, लेकिन अब बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए इसे लागू किया जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved