व्‍यापार

कोरोना महामारी के प्रभाव से उबर रहा देश, 2027 तक बनेगा पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था


नई दिल्ली। शानिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन ने कहा कि भारत कोविड-19 के प्रकोप से अनुकरणीय वापसी कर रहा है। अर्थव्यवस्था के हर मापदंड और गतिविधियां पूर्व-कोरोना स्तर को पार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हम 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर जीडीपी वाला देश बन जाएंगे।

नागेश्वरन यहां हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में इंडियन ‘इकोनॉमी: प्रोस्पेक्टस, चैलेंज एंड एक्शन प्वाइंट’ विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से उबरने के लिए सरकार ने पॉलिसी लेवल पर कई सकारात्मक कदम उठाए, जिनमें भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना पूरा समर्थन दिया।


मुख्य सलाहकार ने कहा कि दुनिया दूसरे विकसित और विकासशील देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था हर तरह से ज्यादा सुदृढ़ है। उन्होंने कहा कि विकसित दुनिया कम मुद्रास्फीति से उच्च मुद्रास्फीति की ओर बढ़ रही है और ऐसे समय में हम मुद्रास्फीति के दबाव को नियंत्रण में रखने में कामयाब रहे हैं।

सीईए ने उम्मीद जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमान के अनुसार, भारत साल 2027 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वाला देश बन जाएगा। नागेश्वरन ने कहा कि आज, हमारे पास निजी निवेश का एक मजबूत पुनरुद्धार है और देश के पास लक्ष्य के मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में डिजिटल भुगतान की संख्या में वृद्धि इस बात का संकेत है कि देश में तेजी से बदलाव हो रहा है।

Share:

Next Post

भारत ने ताजिकिस्तान के उप रक्षा मंत्री को 50 बिस्तरों वाला मैत्री अस्पताल सौंपा

Sun Jun 12 , 2022
दुशांबे। तजाकिस्तान में भारतीय राजदूत विराज सिंह ने शनिवार को 50 बिस्तरों वाला भारत-तजाकिस्तान मैत्री अस्पताल ताजिकिस्तान के उप रक्षा मंत्री मेजर जनरल शोहियोन अब्दुसोत्तोर को सौंप दिया। उन्होंने अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे मशीन, प्रयोगशालाओं, क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और प्रशासनिक वाहनों सहित चिकित्सा उपकरण, दवाएं, स्टोर और सहायक उपकरण तजाकिस्तान पक्ष को सौंप दिया। […]