img-fluid

पीसी ने फैंस के साथ शेयर की अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें

January 24, 2021

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स के अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन सब के बीच हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं,जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए प्रियंका ने अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का जिक्र करते हुए लिखा-‘नेटफिल्क्स के साथ द व्हाइट टाइगर के बारे में बात करना मुझे बेहद पसंद है।’


येलो कलर के ऑउटफिट में प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका की दिलकश अदाएं एवं मनमोहक मुस्कान हर किसी को आकर्षित कर रही है।



गौरतलब है प्रियंका, राजकुमार राव और आदर्श गौरव स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 22 जनवरी को रिलीज हो गई है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी पत्नी की इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में भी नजर आएंगी।

Share:

  • ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों और पुलिस के बीच बनी सहमति, आज तय होगा फाइनल रूट

    Sun Jan 24 , 2021
    नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गयी है। किसान बाहरी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि टैक्टर परेड का फाइनल रूट क्या होगा? इसके बारे में आज रविवार सुबह मीडिया को जानकारी दे दी जाएगी। उधर, दिल्ली पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved