
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत सोमवार से हो सकती है. मुख्यमंत्री ने बुधवार (28 अगस्त) को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में विधानसभा सत्र बुलाने के संकेत दिए थे. ममता बनर्जी ने कोलकाता रेप-मर्डर केस जैसी घटनाओं को लेकर कहा था कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को तय समय में फांसी देने के बिल को वह विधानसभा में बिल पास करवाएंगीं. मंगलवार को इस बिल के पेश होने की संभावना है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved