img-fluid

इन 4 राशियों के जातक होते हैं बहुत जिद्दी, जानिए उनके अन्‍य गुण-दोष

November 18, 2021

नई दिल्‍ली । ज्योतिष (Astrology) में राशि (zodiac signs) के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है। कुछ राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं और कुछ राशि वालों को बहुत गुस्सा आता है। वह जिद्दी होते हैं और आसानी से किसी की बात नहीं समझते हैं। व्यक्ति के गुण-दोष का आंकलन उसकी राशि से करते हैं। जानिए कुछ राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लोग जिद्दी और तेज स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग अपनी बात पर अड़े रहते हैं।

1. मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष में मेष राशि वालों को बुद्धिमान, मेहनती और तेज दिमाग वाला माना जाता है। कहा जाता है कि ये उतने ही जिद्दी और कठोर भी होते हैं। इन्हें मनाना आसान नहीं होता है। ये अपनी जिद के कारण करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।


2. सिंह- सिंह राशि के जातक तेज, रौबदार और कुछ मामलों में घमंडी माने जाते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के जातक जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कई बार ये अपनी आदतों के कारण अपनों से दूर हो जाते हैं। इन लोगों को कंट्रोल करना मुश्किल होता है।

3. कन्या- कन्या राशि के जातक जिद्दी और सख्त स्वभाव के माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये अपनी जिद पर अड़े रहते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कई बार इन्हें अपने स्वभाव के कारण नुकसान भी उठाना पड़ता है। हालांकि अपनी इस आदत के कारण ये सफलता भी हासिल करते हैं।

4. वृश्चिक- कहा जाता है कि इस राशि के जातक किसी भी कीमत पर अपनी बातों से समझौता नहीं करते हैं। ये दूसरों की परवाह कम करते हैं। अगर ये लोग नाराज हो जाएं, तो इन्हें मनाना मुश्किल होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी नहीं है वैध, कोर्ट ने दिया ये फैसला

    Thu Nov 18 , 2021
    मुंबई। बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस (Famous actress of Bengali cinema) और टीएमसी सांसद(TMC MP) नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की पहली शादी को कोर्ट ने अमान्य करार (The first marriage was declared invalid by the court)दिया है. कोर्ट ने आज पास किए गए आदेश में नुसरत की बात को सही मानते हुए बताया कि आस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved