img-fluid

70 साल से ऊपर वालों का होगा फ्री इलाज, अभिभाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बड़ा ऐलान

June 27, 2024

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central government) ने बड़ा फैसला लेते हुए अब 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) का लाभ देने का ऐलान किया है। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में इस संबंध में जानकारी दी। पहले आयुष्मान भारत योजना का लाभ सिर्फ गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दिया जाता था। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही 25 हजार नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं, केंद्र सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्स स्वास्थ्य लाभ दे रही है। अब सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए सभी 70 साल से ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया है। चाहे वे किसी भी वर्ग से हों। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य भारत अभियान गरीब लोगों के लिए संजीवनी बनकर आया है। गरीबों की गरिमा से लेकर उनकी सेहत को राष्ट्रीय महत्व का विषय बनाया है।


राष्ट्रपति ने कहा कि आज 12 करोड़ से अधिक परिवार आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं, सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय बनाकर ऐतिहासिक काम किया है। ये प्रयास बताते हैं कि देश आज महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहा है। सच्चे अर्थों में उनके मार्ग का अनुसरण हो रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया को चुनौतियां देने के बजाय समाधान के लिए जाना जाता है।

भारत ने दुनिया में कई समस्याओं को लेकर विश्व बंधु के तौर पर काम किया है। चाहे जलवायु परिवर्तन हो या खाद्य सुरक्षा। कृषि और पोषण को लेकर काफी अच्छे प्रयास भारत ने किए हैं। आज दुनियाभर में भारत के मोटे अनाज की पहुंच है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहल पर ही दुनिया ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाया है। आज भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बढ़ रही है। पूरी दुनिया ने हमारे साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है।

Share:

  • MP में खनन माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, CM मोहन के निर्देश के बाद दर्ज हुए इतने मामले

    Thu Jun 27 , 2024
    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई (Action against mining mafia) के निर्देश दिए थे. सीएम के निर्देश के बाद ग्वालियर (Gwalior News) में खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है. ग्वालियर कलेक्टर के नेतृत्व में जनवरी 2024 से 26 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved