
जबलपुर। महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 16 में जर्जर सड़क के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। हालात यह है कि जर्जर सड़क के कारण कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हो चुके हैं। महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद जीतू कटारे ने बताया कि जर्जर सड़क की समस्या को दूर करने के लिए उनके द्वारा युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण वार्ड की सड़के बदहाल पड़ी हुई हैं। सड़कों पर गड्ढों का अंबार लगा हुआ है गड्ढों पर सड़क ढूंढना पड़ती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved