img-fluid

महानिरीक्षक पंजीयन को लोगों ने सुना दी खरी-खोटी

  • March 10, 2025

    • सर्वर धीमा चलता है तो क्यों कर दिया आनलाइन सिस्टम

    इंदौर। पंजीयन विभाग के महानिदेशक अमित तोमर को नागरिकों ने जमकर खरी-खोटी सुना दी। नागरिकों ने कहा कि जब सर्वर धीमा चलता है तो फिर रजिस्ट्री के पूरे सिस्टम को ऑनलाइन क्यों कर दिया। सरकार सही तरीके से सिस्टम की व्यवस्था क्यों नहीं कर पा रही है। हमें रजिस्ट्री करवाने में कई घंटे का वक्त लग जाता है। तोमर शनिवार के दिन अचानक मोती तबेला के पंजीयन कार्यालय पर पहुंच गए। वहां पर उन्होंने सरकार के आदेश के अनुसार अवकाश के दिन भी नागरिकों की संपत्ति का पंजीयन करने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पंजीयन विभाग के डीआईजी उमाशंकर वाजपेयी तथा वरिष्ठ पंजीयक दीपककुमार शर्मा उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने पूरे कार्यालय में घूमकर वहां की स्थिति को देखा। इसके बाद वहां मौजूद रजिस्ट्री करने के लिए आए नागरिकों से चर्चा की। इसके बाद वे इस कार्यालय से ढक्कनवाला कुआं स्थित पंजीयन कार्यालय पर पहुंचे।

    वहां भी उन्होंने सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां भी नागरिकों से चर्चा की। वहां पर उन्होंने नागरिकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने और टॉयलेट की सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां पर उनके द्वारा रजिस्ट्री करने के लिए आए नागरिकों के बैठने की व्यवस्था को सुधारने के भी निर्देश दिए गए। इस कार्यालय का दौरा करने के बाद वापस मोती तबेला कार्यालय पर आ गए। यहां पर उन्होंने रजिस्ट्री कराने वाले वकीलों और सर्विस प्रोवाइडर के साथ चर्चा की। महानिरीक्षक से चर्चा के दौरान नागरिकों द्वारा संपत्ति की रजिस्ट्री करने में आने वाली समस्या खुलकर बताई गई। इन नागरिकों ने साफ कहा कि संपदा 1 में सॉफ्टवेयर गड़बड़ कर रहा है। सर्वर बहुत धीमी गति से चलता है। संपदा 2 में भी सर्वर की समस्या सबसे ज्यादा है। इस स्थिति के चलते रजिस्ट्री करवाने में बहुत समय लग जाता है। कई बार एक रजिस्ट्री करवाने में ही कई घंटे का समय लग जाता है।


    बंद खसरे खोले जाए
    महानिरीक्षक पंजीयन से जब सर्विस प्रोवाइडर के समूह द्वारा चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि संपदा 2.0 में बहुत सारे खसरे खुलते नहीं हैं, जिसके कारण वहां की संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। ऐसे में नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो खसरे बंद पड़े हुए हैं उन्हें खोलने की व्यवस्था की जाना चाहिए। ऐसे मामलों में नागरिकों की परेशानी के साथ विभाग को भी स्टाम्प ड्यूटी के रूप में मिलने वाले राजस्व की हानि हो रही है। रजिस्ट्री की परेशानियों के चलते रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी भी परेशान हैं। मार्च का महीना होने के कारण टारगेट पूरा करना है और रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं।

    संपदा 2.0 में भी दो रजिस्ट्री का प्रिंट
    तोमर से जब वकीलों द्वारा चर्चा की गई तो उस चर्चा के दौरान तोमर द्वारा पूछा गया कि क्या कारण है कि बड़ी संख्या में लोग संपदा 2.0 के नए सॉफ्टवेयर में रजिस्ट्री करवाना नहीं चाहते हैं और पुराने सॉफ्टवेयर संपदा 1.0 में ही रजिस्ट्री करने में रुचि दिखा रहे हैं। इस पर वकीलों द्वारा सुझाव दिया गया कि सरकार की ओर से संपदा 2.0 में भी रजिस्ट्री का प्रिंटआउट सील के साथ देने की व्यवस्था की जाए। यदि यह व्यवस्था की जाती है तो यह सिस्टम भी लोगों का विश्वास जीत सकता है।

    Share:

    न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी, मुंबई वापस लौटा विमान

    Mon Mar 10 , 2025
    मुंबई। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को हवा में ही मुंबई की तरफ मोड़ा गया। सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई लौटी। 320 से अधिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved