
मैनहेम। जर्मनी के मैनहेम शहर में एक सिरफिरे शख्स ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया है। पुलिस की तरफ से हमले को लेकर जिस तरह की जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चाकू से किए गए हमले में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर पर गोली चलाई है जिसमें वह भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11:30 बजे के बाद हुई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकू से हमले की यह घटना मैनहेम के डाउनटाउन क्षेत्र के एक चौराहे पर हुई। लगभग 300,000 लोगों की आबादी वाला यह शहर फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved