मुंबई। सलमान खान (Salman khan) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सलमान नीले रंग की शर्ट (Blue Shirt) में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि, सलमान (Salman khan) के लुक से ज्यादा, सलमान की घड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। सलमान द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों में एक्टर भगवा रंग की राम जन्मभूमि वाली घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इस घड़ी में अयोध्या राम मंदिर, श्री राम और भगवान हनुमान की आकृतियां बनी हुई हैं।
घड़ी की कीमत
भगवा रंग की इस घड़ी को एपिक एक्स राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन 2 कहा जा रहा है। अभिषेक बच्चन ने जनवरी में जो घड़ी पहनी थी वो टाइटेनियम एडिशन थी। उस घड़ी की कीमत इंटरनेट पर 34 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि सलमान द्वारा पहनी गई घड़ी रोज गोल्ड एडिशन वाली है। इंटरनेट पर इसकी कीमत 61 लाख रुपये दिखाई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved