काशी। काशी के गंगा घाटों (Ganga Ghats of Kashi) पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों (Religious Events) के लिए नगर निगम से अनुमति लेना होगा, परन्तु इसके लिए अब आयोजनकर्ताओं को नगर निगम के कार्यालय आने की कोई जरूरत नहीं होगी।
वाराणसी में गंगा घाटों पर किसी भी तरह के आयोजन के लिए अब अनुमति लेने के साथ ही शुल्क देना भी अनिवार्य होगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वाराणसी नगर निगम के जनसमपर्क अशिकारी (पीआरओ) संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक घाटों पर कार्यक्रम करने के लिए आयोजकों को नगर निगम के कार्यालय में जा कर अनुमति लेनी होती थी, जिसका कोई शुल्क नहीं लगता था।
उन्होंने बताया कि अब काशी के गंगा घाटों पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए नगर निगम से अनुमति लेना होगा, परन्तु इसके लिए अब आयोजनकर्ताओं को नगर निगम के कार्यालय आने की कोई जरूरत नहीं होगी। श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजनकर्ता को अब स्मार्ट काशी एप पर अनुमति के लिए आवेदन करना होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved