
इंदौर। पति को छोड़ 22 दिन किसी अन्य के पास रहने वाली महिला के पति ने युवक को 5 लाख रूपयों के लिए इतना सताया कि उसने जान दे दी। पुलिस ने उक्त मामले की जांच के बाद धमकाने वाले युवक सहित दो पर केस दर्ज किया है।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला 30 अक्टूबर 2021 का है। सुखलिया मेंकिराए के मकान में रहने वाले सागर पिता रामचरण कुशवाह ने अपने पति को छोडक़र आई एक महिला को अपने साथ करीब 20 से 22 दिन तक रखा जो बाद में वापस अपने पति के पास लौट गई थी।
उसी बात का फायदा उठाने का प्रयास कर रहे महिला के पति बबलू ने सागर को यह कहते हुए 5 लाख रूपयों की मांग कर धमकाना शुरू कर दिया कि तूने अगर रूपए नहीं दिए तो तुझे पत्नी से बलात्कार का केस दर्ज करवा कर जेल भिजवा दूंगा। सागर को बबलू की पत्नी की बहन किरण निहोरे ने भी धमकाते हुए मानसिक रूप से प्रताडि़त किया था। दोनों आरोपियों की प्रताडऩा से तंग आकर सागर ने घर में ही फांसी का फंदा कसते हुए अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच के बाद मृतक को धमकाने वाले दोनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved