
इमरान के खिलाफ विपक्ष का अंतिम प्रहार
पेशावर। पूरा पाकिस्तान आज जंग का मैदान बन गया है। एकजुट विपक्ष ने पेशावर की घेराबंदी कर इमरान खान के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। आज सुबह से ही पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के नेतृत्व में 11 विपक्षी दलों के लाखों कार्यकर्ताओं ने पेशावर कूच किया। बढ़ते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सेना को बुला लिया गया है।
11 विपक्षी दलों ने पीडीएम के नेतृत्व में 22 नवंबर को इमरान खान के खिलाफ अंतिम बिगुल बजाने का ऐलान कर दिया था। दो दिन पहले से ही विपक्षी दलों के कार्यकर्ता पेशावर पहुंचने लगे थे। लाखों लोगों की मौजूदगी के चलते पेशावर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार ने रैली पर पहले से ही पाबंदी लगा रखी है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि यह सुरक्षा नाकाफी साबित हुई और लाखों लोग पेशावर में एकजुट हो गए। उधर दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच बड़े टकराव की आशंका व्यक्त की जा रही है। इतनी विशाल रैली से तय है कि यह इमरान की हुकूमत के खिलाफ विपक्षी गठबंधन की आखिरी जंग है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved